बरसात की गंभीर बीमारी- पेट के इन्फेक्शन के कारण उल्टीदस्त और इससे बचाव!

बरसात की गंभीर बीमारी- पेट के इन्फेक्शन के कारण उल्टीदस्त और इससे बचाव!

https://www.instagram.com/reel/Da-etNLziVl/?igsh=dDVzaGZiZWllZ3p4

* डॉ. युधिष्ठिर त्रिवेदी

मानसून में सबसे ज्यादा खराब, विशेषकर कई बार गंभीर होने वाली बीमारी पेट का इन्फेक्शन है. 

इसमें शुरू में उल्टी और पेट दर्द होता है. बाद में दस्त और पेट दर्द या अगर ज्यादा सीवियर हो तो उल्टी-दस्त दोनों होते हैं.

वास्तव में तो यह विषाणु, गंदगी आदि शरीर से बाहर निकलने का। प्राकृतिक तरीका है, जो फायदेमंद है, पर एक सीमा से ज्यादा होने पर पानी तथा लवण की कमी हो सकती है.

यह ज्यादा होने पर बच्चों के लिए जानलेवा साबित होती हैं। 

इसीलिए पहले यह रोग बच्चों में 'किलर नंबर वन' था.

यह कई बार सेल्फ लिमिटिंग यानी कि अपने आप अच्छी होने वाली बीमारी होती है, पर यदि सीवियर हो तो जानलेवा भी हो सकती है.

कब तक घर पर धैर्य रखना? तथा कब अस्पताल जाना? बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न हैं. 

शुरू में लवण और पानी की कमी नहीं हो इसलिए पानी, ओआरएस, नींबू शरबत- नमक, शक्कर दोनों मिलाकर या मोसंबी का रस, दाल का पानी, चावल थोड़ा-थोड़ा, बार-बार, घड़ी-घड़ी देना चाहिए, 10-15 मिनट में खूब सारा पिलाना चाहिए, पर यदि ज्यादा डिहाईड्रेशन हो और बच्चा एक दम सुस्त, निढाल हो जाए, ज़बान सुख जाए और छ: घंटे से पेशाब नहीं करे, तो ऐसी स्थिति में मुंह के बजाय नस में फ्लड बोतल चढ़ानी पड़ेगी, जिसके लिए अस्पताल ले जाना जरूरी है.

ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवरात्रि प्रथम दिवस